मुंह में कैंसर के छाले कैसे होते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 10:48

मुंह का कैंसर आमतौर पर पतली कोशिकाओं में शुरू होता है जो कि सामान्यतौर पर गाल और होंठ के अंदर होती हैं. एक्सपर्ट के अनुसार सिगरेट पीने से, तंबाकू खाने से और शराब के सेवन से मुंह के कैंसर की संभावना कई गुना बढ़ जाती है. कैंसर होने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली भी ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर पाती है.

ये लक्षण दिखें तो सावधान हो जाएं

मुंह का कैंसर होने पर शुरुआत में मुंह में गाल के अंदर की तरफ छाले होने, मुंह में घाव, लंबे समय तक होठों का फटना और घाव का आसानी से न भर पाना जैसे सामान्य लक्षण दिखते हैं. कैंसर की शुरुआत मुंह के अंदर सफेद छाले या छोटे से घाव से होती है. लंबे समय तक अगर मुंह के भीतर सफेद धब्बा, घाव, छाला रहता है, तो आगे चलकर यह मुंह का कैंसर बन जाता है.

-मुंह से दुर्गंध, आवाज बदलना, आवाज बैठ जाना, कुछ निगलने में तकलीफ, लार का अधिक या ब्लड के साथ आना, ये भी मुंह के कैंसर के लक्षण हैं.

-इसमें घाव, सूजन, खून निकलने, जलन, मुंह में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info